Jalandhar News: कुछ सप्ताह पहले हुए Nirav Modi के PNB Scam का असर जहां देश भर की बैंकिंग व्यवस्था पर पड़ा है, वहीं जालंधर नगर निगम जैसा सरकारी संस्थान भी इस स्कैम के सेंक से बच नहीं पाया।
पी.एन.बी. स्कैम का सीधा असर नगर निगम के एल.ई.डी. प्रोजैक्ट पर पड़ा है जो कई सप्ताह लेट हो गया है। गौरतलब है कि अकाली-भाजपा सरकार के समय शहर की सभी 65 हजार स्ट्रीट लाइटों को एल.ई.डी. में बदलने वाला प्रोजैक्ट शुरू हुआ था।
कम्पनी ने शहर में प्रमुख सड़कों पर 5 हजार से ज्यादा एल.ई.डी. लाइटें लगा दी हैं। अनुबंध के अनुसार निगम ने कम्पनी को बैंक गारंटी के रूप में लैटर आफ अंडरटेकिंग देना है। जिस दिन निगम ने अपने बैंक पंजाब नैशनल बैंक से लैटर आफ अंडरटेकिंग लेना था उसी दिन नीरव मोदी स्कैंडल सामने आ गया और पी.एन.बी. के स्थानीय अधिकारियों ने निगम को लैटर आफ अंडरटेकिंग देने में आनाकानी करनी शुरू कर दी।
कुछ दिन बाद बैंक अधिकारियों ने आधा दर्जन से ज्यादा और शर्तें जोड़कर निगम से उसकी वित्तीय स्थिति, क्रैडिट रेटिंग इत्यादि कई दस्तावेज मांग लिए।
पता चला है कि बैंक की इस आनाकानी को लेकर निगम कमिश्नर बैंक अधिकारियों से नाराज भी हुए और उन्होंने खाता तक बंद करने की धमकी दे डाली। सूत्रों के मुताबिक अब निगम को जल्द ही बैंक से लैटर आफ अंडरटेकिंग मिलने की सम्भावना है जिसके बाद कम्पनी द्वारा एल.ई.डी. लाइटें लगाने का काम जोर-शोर से शुरू कर दिया जाएगा।
Nirav Modi
PNB SCAM
PUNJAB NATIONAL BANK
ALSO READ : AZAD SOCH PUNJABI NEWSPAPER