Ludhiana: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में अचानक सिलैंडर बलास्ट हो गया। जानकारी के अनुसार ग्यासपुरा इलाके के स्मार्ट कालौनी गली नंबर 2 में रहते अशोक यादव पुत्र सूरज यादव की रसोई में अचानक सिलैंडर फट गया। इस हादसे में 20 के करीब लोग घायल हो गए जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों में अशोक कुमार यादव,सुनीता यादव,पूजा कुमारी,काजल राज, शशि सिंह, जसवंत सिंह, अंजू देवी, मीना रानी, शशिकांत पांडे, अनुपम पांड़े, राम नरेश यादव, कमलेश देवी तथा धर्मेंद्र शामिल हैं।