NEW DELHI :- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस में बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से निकले थे,लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने उनको रोका और जीप में बिठाकर ले गई,हाथरस मसले पर सियासत गरमाती जा रही है,काफिला रोके जाने के बाद,राहुल-प्रियंका पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े,दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्तों ने प्रदर्शन किया खबर आ रही है कि राहुल गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इसी धक्का-मुक्की में राहुल गांधी भी गिर पड़े,राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों द्वारा उनके काफिले को रोकने के बाद जब वह और प्रियंका गांधी राजमार्ग पर मार्च कर रहे थेराहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया और मुझे जमीन पर फेंक दिया.
यह भी पढ़े: – ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕੰਟਰੋਲ ਰੇਖਾ ’ਤੇ ਪੁਣਛ ਤੇ ਨੌਗਾਮ ਸੈਕਟਰਾਂ ਗੋਲੀਬੰਦੀ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ,ਲਾਂਸ ਨਾਇਕ ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਸ਼ਹੀਦ
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए,उनका काफिला ग्रेटर नोएडा में रोक दिया गया, जोकि हाथरस को लगभग 142 किलोमीटर है,इस घटना को लेकर देश भर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं,14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से क्रूरता बरती गई थी.
लड़की को रीढ़ ही हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन करके इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा था.
यह भी पढ़े: –
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹਰ ਲੜਾਈ ਲੜਾਂਗੇ
ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ 2 ਅਕਤੂਬਰ ਤੋਂ ਕੱਢਣਗੇ ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਰੈਲੀ
ਸੁਰੇਸ਼ ਰੈਣਾ ਦੇ ਰਿਸ਼ੇਤਦਾਰਾਂ ’ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 4 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ
AZAD SOCH :- E-PAPER
ਹੋਰ ਵਧੇਰੇ ਖ਼ਬਰਾਂ ਅਤੇ update ਲਈ facebook page like ਅਤੇ twitter follow ਕਰੋਂ