NEW DELHI,(AZAD SOCH NEWS):- Republic Day 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को 72वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं,जय हिंद!” पीएम मोदी के अलावा कई और नेताओं ने 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दी है.
देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था इसी उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है,गणतंत्र दिवस पर होने पर परेड में देश की सेना की ताकत की झलक देखने को मिलेगी,इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर राफेल विमान को भी परेड में शामिल किया गया है,इसके साथ ही टी-90 टैंकों और सुखोई-30 एमके आइ लड़ाकू विमान भी प्रदर्शन का हिस्सा होंगे.
यह भी पढ़ो:- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਬੈਠਿਆਂ ਜੱਲ੍ਹਿਆਂਵਾਲਾ ਬਾਗ਼ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਸਮਾਰਕ ਦਾ ਵਰਚੁਅਲੀ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ
राहुल गांधी ने भी देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा, ”भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है चाहे वो सत्याग्रही किसान-मज़दूर हो या लघु-मध्यम व्यापारी, नौकरी तलाश करता युवा हो या महंगाई से परेशान गृहणी. गणतंत्र आपसे है, गणतंत्र आपका है. शुभकामनाएं.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी देशवासियों को बधाई दी है. ट्वीट कर उन्होंने लिखा है, ”गण अपने खुशहाल हों, तंत्र रहे आबाद। देख तिरंगा जग कहे, भारत जिंदाबाद।। #शुभ_गणतंत्र

गणतंत्र दिवस मौके अब बढ़ाईं देने का सिलसिला भी जारी हो चुका है,इस मौके देश के प्रधान मंत्री पीऐम्म मोदी ने देश निवासियों को बधाई दी है,इस के इलावा केंद्रीय ग्रह मंत्री Amit Shah, रखा मंत्री राजनाथ सिंह और राहुल गांधी समेत ओर नेताओं ने बधाई दी है।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों, रक्षा मंत्रालय की छह झांकियों अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और अर्द्धसैनिक बलों की नौ झांकियों समेत 32 झांकियों में देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आर्थिक उन्नति और सैन्य ताकत की आन बान शान नजर आएगी।
गणतंत्र दिवस की परेड इस बार कई मायन्यों में बहुत ख़ास होने जा रही है, क्योंकि पहली बार राफेल इस परेड में अपनी ताकत दिखाऐगा,इसके साथ ही हर किसी की नज़र किसानों की ट्रैक्टर रैली पर भी है,देश के लिए आज का दिन बहुत अहम है, भारत आज अपना वें गणतंत्र दिवस मना रहा है।
दिल्ली में कड़ाको की ठंड है,इसी बीच कोरोना के साथ जुड़ी गाईडलाईनज़ का पालन करते आज राजपथ पर ऐतिहासिक परेड निकाली जायेगी,जिस के साथ दुनिया को भारत अपनी ताकत का एहसास करवाएगा,कोरोना संकट कारण परेड के आकार को भी इस बार छोटा रखा गया है।
AZAD SOCH :- E-PAPER
ਹੋਰ ਵਧੇਰੇ ਖ਼ਬਰਾਂ ਅਤੇ update ਲਈ Facebook Page Like ਅਤੇ Twitter Follow