AZAD SOCH NEWS:- Tokyo Olympics 2020: भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men’s Hockey Team) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप चरण के पूल ए मुकाबले में जापान को 5-3 से हरा दिया,भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने दो गोल किए जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किए,जापान की तरफ से केंटा तनाका, कोटा वातानाबे (Kota Watanabe) और काजुमा मुराता (Kazuma Murata) ने एक-एक गोल किए.
ALSO READ:- ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਰਾਣਾ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ ਨੇ ਕਿਹਾ,”ਤੁਹਾਡਾ ਫ਼ਾਈਨਲ ਥਰੋਅ ਹੋਵੇਗਾ ਵਿਸ਼ਵ ਰਿਕਾਰਡ”
भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था लेकिन इस जीत से वह बढ़े मनोबल के साथ अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेगा,भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने पहले क्वार्टर में 13वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई,इसके बाद दूसरे क्वार्टर में गुरजंत ने 17वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया,इसके बाद जापान ने तुरंत वापसी की और तनाका ने 19वें मिनट में गोल कर बढ़त कम कर दी.
ALSO READ:- Tokyo Olympics: सेमीफाइनल में,भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु हार गई
इसके बाद वातानाबे ने तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया,हालांकि भारत की ओर से शमशेर ने एक मिनट बाद ही 34 वें मिनट में गोल कर फिर 3-2 की बढ़त बना ली,नीलकांत ने फिर चौथे और अंतिम क्वार्टर में 51वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-2 किया,मैच के अंतिम मिनटों में गुरजंत ने 57वें मिनट में एक और गोल कर भारत को 5-2 की बढ़त दिलाई,इस रोमांचक मुकाबले में जापान (Japan) ने भी अंत तक हार नहीं मानी और मुराता ने 59वें मिनट में गोल दाग स्कोर 5-3 कर दिया,आखिरकार निर्धारित समय तक जापान (Japan) बढ़त हासिल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना पड़ा.
ਹੋਰ ਵਧੇਰੇ ਖ਼ਬਰਾਂ ਅਤੇ update ਲਈ Facebook Page Like ਅਤੇ Twitter Follow