Bhopal,(AZAD SOCH NEWS):- भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Indian Air Force Group Captain Varun Singh) का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11 बजे पूरे सैनिक सम्मान के साथ मध्य प्रदेश में किया जाएगा,जानकारी के मुताबिक, शौर्य चक्र (Shaurya Chakra) से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) की अंत्येष्टि बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट में होगी।
इसके पहले उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को दिन में बेंगलुरु से विशेष विमान से भोपाल लाया गया,उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा, सेना और प्रशासन के अधिकारियों तथा आम नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) 08 दिसंबर को तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना (Helicopter crash in Tamil Nadu) में गंभीर रूप से घायल हो गए थे,इस हेलीकॉप्टर में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat), उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य अधिकारी कर्मचारी भी सवार थे, जिनका निधन हो गया है,वरुण सिंह को इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भेजा गया था,जहां कल उन्होंने अंतिम सांस ली।
दिवंगत ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, पत्नी और दो बच्चों के साथ तमिलनाडु के वेलिंगटन (Wellington,Tamil Nadu) में सेवारत थे,उनके पिता सेना के सेवानिवृत अधिकारी कर्नल के. पी. सिंह और मां उमा सिंह भोपाल की सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं,ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं,वरुण सिंह के छोटे भाई तनुज सिंह नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।
ਹੋਰ ਵਧੇਰੇ ਖ਼ਬਰਾਂ ਅਤੇ update ਲਈ Facebook Page Like ਅਤੇ Twitter Follow